suvichar

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का गुस्सा हुआ पानी-पानी, दूसरे टेस्ट में खेलने को राजी

Updated: शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (07:40 IST)
हैमिल्टन। पहले टेस्ट मैच के दौरान नस्ली टिप्पणी से नाराज हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने अपना गुस्सा ट्‍विटर पर निकाला था लेकिन अब उनका गुस्सा पानी-पानी हो गया है।

कप्तान जो रूट ने कहा कि जोफ्रा अब शुक्रवार से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने का राजी हो गए हैं। कप्तान ने एक बुरी खबर यह दी है कि चोटिल विकेटकीपर जोस बटलर का खेलना संदिग्ध है।

कप्तान जो रूट ने कहा कि जोफ्रा अब शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का राजी हो गए हैं। कप्तान ने एक बुरी खबर यह दी है कि चोटिल विकेटकीपर जोस बटलर का खेलना संदिग्ध है।
 
आर्चर ने पहले टेस्ट के दौरान कहा था कि मैच के अंतिम दिन उन्हें एक दर्शक से नस्ली टिप्पणी का सामना करना पड़ा। रूट ने कहा कि बारबाडोस मूल का यह गेंदबाज हैमिल्टन में खेलने के लिए तैयार है।
 
रूट ने बीबीसी से कहा कि आर्चर ने अच्छे तरीके से उसका सामना किया। आर्चर ने भी अखबार में अपने कॉलम में लिखा कि वे उस घटना से आगे बढ़ चुके हैं।

रूट ने हालांकि कहा कि वे अभी अंतिम 11 घोषणा करने की स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि बटलर चोटिल हैं। उनकी पीठ में दर्द है। रूट ने कहा कि हमें उसकी रिपोर्ट आने का इंतजार है। कल शुक्रवार को हम देखेंगे की उसकी स्थिति कैसी है?

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख