suvichar
✕

रूट के शतक से इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट पर शिकंजा कसा

Updated: मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019 (13:07 IST)
ग्रोस आइलेट। जो रूट के 16वें टेस्ट शतक की मदद से इंग्लैंड ने तीसरे और आखिरी क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया। रूट ने 209 गेंद में 9 चौकों की मदद से नाबाद 111 रन बनाए। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 325 रन बना लिए थे और अब उसके पास 448 रन की बढत है जबकि पूरे दो दिन का खेल बाकी है।

 
 
वेस्टइंडीज टीम श्रृंखला पहले ही जीत चुकी है लिहाजा इंग्लैंड यह टेस्ट जीतकर प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेल रहा है। कीमो पाल को लगी चोट के कारण वेस्टइंडीज का गेंदबाजी संयोजन गड़बड़ हो गया था जिसका इंग्लैंड ने पूरा फायदा उठाया। रूट ने तीसरे विकेट के लिए जो डेनली (69) के साथ 74 रन की, चौथे विकेट के लिए जोस बटलर (56) के साथ 107 रन की और पांचवें विकेट के लिए बेन स्टोक्स (नाबाद 29) के साथ अब तक 71 रन की अटूट साझेदारी कर ली है। 
 
अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 19 रन से आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ चार विकेट गंवाए। सुबह उसका पहला विकेट रोरी बर्न्स के रूप में गिरा जो पाल की गेंद पर स्क्वेयर लेग में जोसेफ को कैच देकर लौटे। 
 
पाल को पैर में चोट के कारण हालांकि मैदान छोड़ना पड़ा। कीटोन जेनिंग्स 23 रन बनाकर जोसेफ का शिकार हुए और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का मध्यक्रम लड़खड़ा जाएगा। रूट ने हालांकि इसके बाद एक मोर्चा संभालकर अच्छी साझेदारियां निभाई। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख