1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Joe Root, coach Trevor Bayliss, Chennai Test match fixing

जो रूट और कोच ट्रेवर बेलिस ने 'फिक्सिंग' दावों को बताया अपमानजनक

Joe Root
लंदन। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट और तत्कालीन कोच ट्रेवर बेलिस ने टीम पर 2016 में भारत के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में फिक्सिंग करने के आरोपों को अपमानजनक बताया है।


पाकिस्तान से लार्डस मैदान पर नौ विकेट की करारी शिकस्त के बाद रूट ने अल जजीरा टीवी चैनल पर प्रसारित हुए स्पॉट फिक्सिंग से जुड़े कार्यक्रम पर पूछे गए सवाल के जवाब में बीबीसी से कहा, मुझे पता है एक डॉक्यूमेंट्री बनी है और यह अपमानजनक है कि हमारे खिलाड़ियों पर आरोप लगाए गए हैं।

उन्होंने कहा, खिलाड़ियों के लिए इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं हैं, हमें हेडिंग्ले में जीत दर्ज करने पर ध्यान देना है। मैच के बाद एक अन्य संवादादाता सम्मेलन में रूट ने इन आरोपों को हास्यास्पद करार दिया। बेलिस ने भी स्काई स्पोर्टस से बातचीत में ऐसी ही प्रतिक्रिया जाहिर की।

उन्होंने कहा, मुझे पता था एक डॉक्यूमेंट्री आ रही है। मुझे नहीं पता कि इसमें क्या हैं। मैंने इसे देखा नहीं है। लेकिन मैं वहां (चेन्नई टेस्ट) था और मैं यही कह सकता हूं कि यह काफी अपमानजनक है। (भाषा)
अगला लेख
आईपीएल 2018 के फाइनल मैच का 'टर्निंग पाइंट' 13वां ओवर साबित हुआ, संदीप शर्मा ने डुबोई हैदराबाद की लुटिया