Hanuman Chalisa

पाकिस्तान पर मिली जीत से समस्याएं खत्म नहीं हो जाती : जो रूट

Updated: सोमवार, 4 जून 2018 (20:08 IST)
लीड्स। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के फॉर्म की जहां तक बात है तो पाकिस्तान पर दूसरे टेस्ट में मिली जीत से तमाम समस्याओं पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। लॉर्ड्स पर पहला टेस्ट 9 विकेट से हारने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा टेस्ट 3 दिन के भीतर 1 पारी और 55 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-1 से बराबरी की।
 
 
इसके साथ ही इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से हारने के बाद लगातार तीसरी हार टाल दी। अब उसे अगस्त में उसे भारत से 5 मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। रूट ने कहा कि हमें समस्याओं पर पर्दा नहीं डालना है और यह सोचकर नहीं बैठना है कि ये हमेशा के लिए खत्म हो गई। हमें यह सुनिश्चित करना है कि फिर लॉर्ड्स टेस्ट जैसी स्थिति नहीं बनने पाए।
 
श्रृंखला नहीं जीत पाने की गाज कोच ट्रेवर बेलिस पर गिर सकती है लेकिन रूट ने कहा कि कोच को निशाना बनाना हमेशा आसान होता है, वहीं बेलिस ने बीबीसी रेडियो के एक कार्यक्रम में कहा कि मैं वह कुछ भी सुनना नहीं चाहता, जो मीडिया कह रहा है। सभी को अपनी राय रखने का अधिकार है लेकिन मैं परवाह नहीं करता। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख