biodatamaker
✕

बुमराह ने कहा, चोट से उबरने के बाद वे मजबूत वापसी करेंगे

Updated: बुधवार, 25 सितम्बर 2019 (15:19 IST)
नई दिल्ली। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को कहा कि वे कमर के निचले हिस्से की चोट से उबरने के बाद मजबूत वापसी करेंगे जिसके कारण उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर होना पड़ा।
ALSO READ: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने जसप्रीत बुमराह को बताया इस समय का सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज
25 साल के इस खिलाड़ी को चोट के कारण 2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही श्रृंखला से बाहर बैठना पड़ा। बुमराह ने ट्वीट किया कि चोटें खेल का हिस्सा हैं। मैं इस झटके से चोट के बाद मजबूत वापसी का लक्ष्य बनाए हूं।
 
3 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में बुमराह की जगह उमेश यादव को शामिल किया गया है। बुमराह के अगले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 और टेस्ट में भी नहीं खेलने की संभावना है। बुमराह को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई ट्वेंटी-20 श्रृंखला में भी आराम दिया गया था, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख