शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Is MS Dhoni going to take retirement today
Written By
Last Updated : गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 (15:07 IST)

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे धोनी?

क्या आज क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे धोनी? - Is MS Dhoni going to take retirement today
पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खबर सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें दावा किया जा रहा है कि धोनी आज शाम 7 बजे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। 
 
सोशल मीडिया पर वायरल ट्वीट्स में कहा गया है कि धोनी शाम 7 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। धोनी के संन्यास की खबरों से उनके समर्थक खासे निराश है। धोनी फैन्स को इस पर विश्‍वास नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि अगर यह खबर सही है तो यह ब्लैक डे है। 
 
दरअसल धोनी के संन्यास की खबरें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के ट्वीट के बाद फैली है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी के साथ टी-20 विश्वकप 2016 के मैच की अपनी पारी को बेहद खास बताते हुए उसे याद किया है।
मौजूदा कप्तान विराट ने विश्वकप के आखिरी ग्रुप मैच की यादें ताज़ा करते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह मैच मैं कभी नहीं भूल सकता। उस खास रात को...इस शख्स ने मुझे ऐसे भगाया जैसे कि मेरा फिटनेस टेस्ट हो।
 
38 साल के धोनी इस साल हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद वह अवकाश पर चले गए थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दौरे पर सीमित ओवर टीम से बाहर रहे थे। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी-20 टीम में जगह नहीं दी गई है।

 धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 90 मैचों की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं। 350 वनडे खेलते हुए उन्होंने 10773 रन बनाए और 98 टी20 में दुनिया के इस सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर ने 1617 रन बनाए।
 
हालांकि धोनी ने अपने संन्यास की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बीसीसीआई पहले ही साफ कर चुका है कि धोनी के संन्यास पर फैसला वह स्वयं लेंगे। 
ये भी पढ़ें
साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 टेस्टों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल को मिला मौका