dharma sangrah
✕

आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को चोट से सावधान रहना होगा : हरभजन

Updated: सोमवार, 11 मार्च 2019 (12:24 IST)
मुंबई। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि आगामी क्रिकेट विश्व कप को ध्यान में रखते हुए कप्तान विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे शीर्ष खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान चोटिल होने से बचने पर ध्यान देना होगा। 

 
हरभजन ने कहा कि विश्व कप इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होगा और इसमें अभी काफी समय बचा हुआ है। कोहली की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में जीत और रैंकिंग में शीर्ष पर होने के कारण इस टूर्नामेंट में बढ़े हुए मनोबल के साथ जाएगी। 
 
उन्होंने रविवार को कहा, विश्व कप में अभी काफी समय है। हमें अभी इंतजार करना है कि वहां क्या होगा लेकिन यह ऐसी टीम है जो किसी भी बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर सकती है। जाहिर है कि विश्व कप या किसी भी बड़े टूर्नामेंट को वे जीत सकते हैं। 
 
टेस्ट मैच में देश के लिए 400 से अधिक विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने कहा, खिलाड़ियों को आईपीएल में सतर्क रहना होगा। विश्व कप से पहले आईपीएल ऐसा टूर्नामेंट है जहां उन्हें काफी क्रिकेट खेलना है। एक के बाद एक कई मैच है, फिटनेस की अहम भूमिका होगी। आप नहीं चाहेंगे कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी चोटिल हो। आप चाहेंगे कि वह पूरे लय में हो और अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख