Hanuman Chalisa
✕

आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण : तेज गेंदबाज बासिल थम्पी

Updated: मंगलवार, 19 मार्च 2019 (17:05 IST)
मुंबई। केरल के युवा तेज गेंदबाज बासिल थम्पी का मानना है कि आईपीएल से उन्हें दुनिया के किसी भी बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी का आत्मविश्वास मिला है क्योंकि इस लीग में गेंदबाजी करना अधिक चुनौतीपूर्ण है। पिछले दो सत्र में गुजरात लायंस के साथ रहे थम्पी अब सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे।
 
 
उन्होंने कहा, आईपीएल में गेंदबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण है क्योंकि यह बल्लेबाजों का खेल है और हम सभी यह जानते हैं। हमारे भीतर गेंदबाजी का आत्मविश्वास होना चाहिए। पिछले तीन साल में मुझे हर बल्लेबाज को गेंदबाजी करने का आत्मविश्वास मिला है। मुझे जब भी गेंद मिलती है, मैं अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करता हूं। आईपीएल का बारहवां सत्र 23 मार्च से शुरू होगा। 
 
थम्पी ने कहा, मैं आगामी सत्र में भी उम्दा प्रदर्शन करना चाहता हूं। सबसे अहम है कि मौका मिलने पर मैं टीम के लिए अच्छा खेलूं। मैंने इस टीम से बहुत कुछ सीखा है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख