Hanuman Chalisa

IPL में नोबॉल के लिए विशेष अंपायर, फिलहाल पावरप्लेयर नहीं

मंगलवार, 5 नवंबर 2019 (21:40 IST)
मुंबई। आईपीएल (IPL) संचालन परिषद पहली बार ‘नोबॉल’ के लिए विशेष अंपायर रखने की सोच रही है चूंकि अतीत में कई विवादित फैसलों के कारण भारतीय मैच अधिकारियों के स्तर को लेकर सवाल उठे हैं ।
 
ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान ‘पावरप्लेयर’ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा।
 
पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफटीपी विंडो, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता, भारतीय टीम का एफटीपी और फ्रेंचाइजी के विदेश में दोस्ताना मैच खेलने की संभावनाओं पर बात हुई।
 
संचालन परिषद के एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा, सब कुछ ठीक रहा तो अगले आईपीएल में नियमित अंपायरों के अलावा नोबाल के लिए एक विशेष अंपायर होगा। आईपीएल संचालन परिषद की पहली बैठक में इस पर बात हुई है।
 
पिछले आईपीएल में नोबॉल के कई फैसलों पर विवाद हुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारतीय अंपायर एस रवि से बहस भी हो गई थी जो एक आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की नोबॉल नहीं पकड़ सके जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर वह मैच हार गई।
 
पावर प्लेयर के बारे में अधिकारी ने कहा, इस पर बात की गई लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इस प्रयोग के लिए अब समय नहीं बचा है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख