Hanuman Chalisa

आईपीएल स्पिनरों को लेकर कपिल ने कही यह बात

शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (19:57 IST)
मुंबई। महान क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में कलाई के स्पिनरों की सफलता इतनी बढ़ गयी है कि रविचंद्रन अश्विन जैसे सफल ऑफ स्पिनर भी लेग स्पिन गेंदबाजी में हाथ आजमाना पड़ रहा है।  कपिल ने एक कार्यक्रम के कहा कि हर किसी का गेंदबाजी आक्रमण अलग है, यह इस पर निर्भर करता है कि वह कैसी पिच पर खेल रहे है, लेकिन आईपीएल को पहले या दूसरे सत्र के बाद से देखे तो लेग स्पिनर सबसे सफल गेंदबाज रहे है।

भारत को 1983 में अपनी कप्तानी में विश्व कप दिलान वाले इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा कि हर टीम में एक लेग स्पिनर है। यहां तक की अश्विन जैसा गेंदबाज ऑफ स्पिन से ज्यादा लेग स्पिन गेंदबाजी करना चाहता है। इस टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में भी लेग स्पिनर ज्यादा सफल रहे हैं। मुंबई इंडियंस के नए गेंदबाज मयंक मार्कंडेय ने पहले तीन मैचों में शानदार गेंदबाजी की।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में राशिद खान है तो वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के लिए उनके हमवतन मुजीबुर रहमान भी कलाई के स्पिनर हैं जो अश्विन की कप्तानी में खेलते है। जब 59 साल के इस पूर्व खिलाड़ी से लेग स्पिनरों की सफलता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वास्तव में कोई एक कारण नहीं बता सकता, लेकिन वे विकेट लेने वाले गेंदबाज होते हैं। उन्हें पढ़ पाना और समझना मुश्किल होता है और हर टीम को लेग स्पिनर रखना पसंद है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए कर्ण शर्मा खेले थे जबकि हरभजनसिंह बाहर बैठे थे। ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दो लेग स्पिनरों (दूसरे इमरान ताहिर) के साथ खेली थी। हर टीम एक अतिरिक्त लेग स्पिनर के साथ है।

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख