शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPl 10
Written By
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 13 अप्रैल 2017 (09:25 IST)

शर्मनाक! आईपीएल अंपायरों मेनन और नंदन ने की यह बड़ी भूल

शर्मनाक! आईपीएल अंपायरों मेनन और नंदन ने की यह बड़ी भूल - IPl 10
मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग में भारतीय अंपायरों का खराब प्रदर्शन एक बार उस समय फिर चर्चा का विषय बना जब मैदानी अंपायरों सीके नंदन और नितिन मेनन ने शर्मनाक गलती करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6ठे ओवर की अंतिम गेंद में चौका जड़ने के बाद अगले ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने दी।
 
वॉर्नर ने जसप्रीत बुमराह की 6ठे ओवर की अंतिम गेंद पर थर्ड मैन बाउंड्री पर चौका जड़ा और फिर मिशेल मैकलेनाघन के अगले ओवर की पहली गेंद पर स्ट्राइक लेने चले गए। न तो नंदन और न ही मेनन ने बल्लेबाज की गलती पर ध्यान दिया और हैरानी की बात रही कि टीवी अंपायर वाईसी बद्री ने भी यह बात उन्हें नहीं बताई जिसके बाद वॉर्नर ने 7वें ओवर की पहली गेंद खेली।
 
इसी मैदान पर पिछले मैच में इन्हीं दोनों मैदानी अंपायरों ने मुंबई इंडियंस के दो बल्लेबाजों को गलत आउट दिया था। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चोट से उबरे कोहली, आरसीबी के खिलाफ मैच में संभालेंगे कमान