Hanuman Chalisa

INDvPAK : मिताली राज ने की सचिन के रिकॉर्ड की बराबरी, दूसरे नंबर पर झूलन गोस्वामी

Updated: रविवार, 6 मार्च 2022 (09:59 IST)
तोरांग। भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज ने रविवार को यहां बे ओवल में पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप मैच में अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल की।
 
मिताली ने 6 अलग-अलग विश्व कप में खेलकर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। साल 2000 में विश्व कप में पदार्पण करने वाली 39 वर्षीय मिताली ने  2005, 2009, 2013, 2017 और अब 2022 विश्व कप टूर्नामेंट में खेल रही हैं।
 
वहीं, तेंदुलकर ने 1992, 1996, 1999, 2003, 2007 और 2011 पुरुष एकदिवसीय विश्व कप में भाग लिया था। कुल मिलाकर केवल तीन क्रिकेटरों ने  यह उपलब्धि हासिल की है। 
 
मिताली अपने शानदार करियर में यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर भी बन गई हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी पांच विश्व कप टूर्नामेंट के प्रदर्शन के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं। (वार्ता)
 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख