Hanuman Chalisa
✕

महिला क्रिकेट टीम ने बनाया भारतीय वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को दिया रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 15 जनवरी 2025 (15:39 IST)
INDvsIRE प्रतिका रावल (154) और कप्तान स्मृति मंधाना (135) की तूफानी शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय महिला टीम ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए रिकार्ड 436 रनों का लक्ष्य दिया है।

ALSO READ: भारत की तरफ से महिला वनडे में सबसे तेज शतक बनाने वाली बल्लेबाज बनीं मंधाना
दोहरे शतक की ओर बढ़ रही प्रतिका रावल को 44वें ओवर में फ्रेया सार्जेंट ने डेम्पसी के हाथों कैच आउट कराया। प्रतिका रावल ने 129 गेंदों में 20 चौके और एक छक्का लगाते हुए (154) रन बनाये। रावल तीसरी ऐसी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने 150 के आंकड़े का पार किया है। तेजल हसबनिस (28), हरलीन देओल (15)रन बनाकर आउट हुई। दीप्ति शर्मा (11) और जेमिमा रॉड्रिग्स (चार) रन बनाकर नाबाद रही। भारतीय महिला टीम के बल्लेबाजों ने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट पर 435 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत महिला बल्लेबाजी..
बल्लेबाज.......................................................रन
प्रतिका रावल कैच डेम्पसी बोल्ड सार्जेंट...............154
स्मृति मांधना कैच कैनिंग बोल्ड प्रेंडरगस्ट ............135
ऋचा घोष बोल्ड केली .....................................59
तेजल हसबनिस कैच डेलेनी बोल्ड प्रेंडरगस्ट..........28
हरलीन देओल कैच प्रेंडरगस्ट बोल्ड डेम्पसी...........15
जेमिमा रॉड्रिग्स नाबाद.......................................04
दीप्ति शर्मा नाबाद.............................................11
अतिरिक्त...................................29रन

कुल 50 ओवर में पांच विकेट पर 435 रन

विकेट पतन: 1-233, 2-337, 3-387, 4-415, 5-419

आयरलैंड गेंदबाजी..
गेंदबाज................ओवर..मेडन..रन..विकेट
ऑर्ला प्रेंडरगस्ट.........8......0.....71....2
अवा कैनिंग..............8......0.....64....0
आर्लीन केली.............7.....0.....66....1
फ्रेया सार्जेंट..............8......0.....68.....1
जॉर्जिना डेम्पसी........10......0....65.....1
अलाना डालजेल........3......0....28.....0
लॉरा डेलेनी..............6.......0....59....0
<> <>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख