शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, घर में क्वारंटाइन पर रहने की दी सलाह
Written By
Last Updated : गुरुवार, 21 जनवरी 2021 (13:01 IST)

ऑस्ट्रेलिया को पराजित कर मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन पर

Indiancricketers | मुंबई पहुंचे भारतीय क्रिकेटर, घर में क्वारंटाइन पर रहने की दी सलाह
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे से गुरुवार की सुबह यहां पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के 5 सदस्यों को अगले 7 दिन तक घर में क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है। भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे, सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर, सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मुख्य कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया से गुरुवार की सुबह मुंबई पहुंचे।
बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने कहा कि खिलाड़ियों को 7 दिन तक घर में क्वारंटाइन पर रहने की सलाह दी गई है। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद भारत ने मंगलवार को ब्रिसबेन में चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर श्रृंखला 2-1 से जीती और इस तरह से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। 
 
रहाणे, शास्त्री, रोहित, शार्दुल और शॉ का मुंबई पहुंचने पर मुंबई क्रिकेट संघ के अधिकारियों ने स्वागत किया। रहाणे ने टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए केक भी काटा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
धोनी के बाद रहाणे के रूप में दूसरा कैप्टन कूल मिला टीम इंडिया को