sundarkand
✕

IPL 2018 : प्लेऑफ से पहले होगा यह अनोखा मैच

Updated: शनिवार, 12 मई 2018 (18:39 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मुंबई में 22 मई को होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) प्लेऑफ मुकाबले से पहले शीर्ष भारतीय और विदेशी महिला क्रिकेटरों की 2 टीमों बीच एक प्रदर्शनी टी-20 मैच करने की शनिवार को मंजूरी दी है। इस मैच के लिए क्रिकेट क्लब और इंडिया में कुल 30 खिलाड़ी, जिसमें 20 भारतीय और 10 विदेशी खिलाड़ी अभ्यास करेंगे।
 
 
मैच में भाग लेने वाली टीमों का नाम आईपीएल एकादश और बीसीसीआई एकादश होगा। इसका प्रसारण दोपहर 2.30 बजे से स्टार स्पोर्ट्स पर होगा। पिछले साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद महिलाओं के लिए आईपीएल करने की मांग के बीच संचालन परिषद ने हाल ही में इस पहल को मंजूरी दी थी।
 
आईपीएल की तर्ज पर मैदान में उतरने वाली टीमों में 7 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी होंगे। यह पता चला है कि सभी खिलाड़ियों को इसके लिए मैच फीस और रोजाना भत्ता दिया जाएगा। विदेशी खिलाड़ियों को बिजनेस क्लास का रिटर्न टिकट भी दिया जाएगा।
 
सीओए सदस्य डायना एडुल्जी ने कहा कि महिला क्रिकेट के विकास में यह एक और अहम कदम है। मुझे विश्वास है कि इस प्रयोग से निकट भविष्य में महिला आईपीएल के आयोजन के रास्ता खुलेगा। बीसीसीआई ने मैच में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों के नाम मांगे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख