Hanuman Chalisa

आईपीएल प्लेऑफ की टाइमिंग को लेकर बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने उठाए सवाल

शनिवार, 12 मई 2018 (17:53 IST)
नई दिल्ली। प्रशासकों की समिति और बीसीसीआई के मुख्य पदाधिकारियों के बीच मतभेद फिर उजागर हो गए जब कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी ने आईपीएल प्लेऑफ का समय रात 8 बजे की बजाय 7 बजे करने के फैसले पर सवाल उठाए।
 
 
राजीव शुक्ला की अध्यक्षता वाली आईपीएल संचालन परिषद ने फैसला लिया है कि आखिरी दौर के मैच जल्दी शुरू होंगे। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कोषाध्यक्ष को अपने जवाब में लिखा कि यह फैसला शुक्ला की जानकारी में लिया गया है। कोषाध्यक्ष ने आरोप लगाया था कि यह निर्णय लेने की अस्थायी प्रक्रिया है और यह भी पता नहीं है कि संचालन परिषद के बाकी सदस्यों को इसकी जानकारी है या नहीं?
 
राय ने कहा कि चूंकि प्लेऑफ में 1 दिन में 1 ही मैच होना है और पुरस्कार वितरण समारोह में काफी समय लगता है तो मैच 7 बजे शुरू करना ठीक है। वहीं चौधरी ने सीओए को लिखे ई-मेल में कहा कि इस तरह का फैसला सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर टूर्नामेंट से पहले लिया जाना चाहिए था। टूर्नामेंट के दौरान यह करना सही नहीं है। इससे लगता है कि निर्णय लेने की प्रक्रिया अस्थायी है। फाइनल में अब ज्यादा समय नहीं है और इस समय ऐसे फैसले नहीं लिए जा सकते। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख