biodatamaker
✕

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मैच अब मुंबई के बजाय हैदराबाद में होगा

Updated: शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (23:10 IST)
मुंबई। बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों के चलते भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जानी वाली 3 मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के पहले और आखिरी मैच के स्थलों में अदला-बदली की है। अब श्रृंखला का पहला मैच 6 दिसंबर को हैदराबाद, जबकि आखिरी मुकाबला 11 दिसंबर को मुंबई में खेला जाएगा।

पहले श्रृंखला का शुरुआती मुकाबला मुंबई में 6 दिसंबर को खेला जाना था, लेकिन उसी दिन बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी और संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर का ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ (बरसी) भी है। इसे देखते हुए मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता व्यक्त की थी। इस दिन लाखों की संख्या में अंबेडकर के समर्थक शहर के दादर स्थित चैत्यभूमि (स्मारक) आते हैं।

बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि बीसीसीआई मुंबई (6 दिसंबर) और हैदराबाद (11 दिसंबर) में खेले जाने वाले मैचों के स्थल में अदला-बदली करने को तैयार हो गया है। हमने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन की सहमति मिलने के बाद ऐसा किया है।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि एचसीए के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान अजहरुद्दीन ने इस अदला-बदली में अहम भूमिका निभाई, नहीं तो इस मैच का आयोजन मुंबई से छिन सकता था।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख