Daily Horoscope
✕

भारत-दक्षिण अफ्रीका टेस्ट में लगे सर्वाधिक 37 छक्कों ने बना डाला नया विश्व रिकॉर्ड

Updated: रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (17:50 IST)
विशाखापत्तनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को यहां समाप्त हुए पहले क्रिकेट टेस्ट में किसी टेस्ट के दौरान सर्वाधिक छक्के का नया विश्व रिकॉर्ड बना। मैच में कुल 37 छक्के लगे।

दक्षिण अफ्रीका के डेन पीट ने रविवार को मैच के पांचवें और अंतिम दिन रिकॉर्ड 36वां छक्का मारा। कागिसो रबाडा ने इसके बाद एक और छक्का जड़ा।
ALSO READ: IndvsSA : विशाखापत्तनम में टीम इंडिया ने मनाई विजयादशमी, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया
इससे पहले किसी टेस्ट में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच शारजाह में 2014 में हुए टेस्ट मैच के नाम था, जिसमें कुल 35 छक्के लगे थे।

शनिवार को रोहित ने भी 13 छक्कों के साथ किसी टेस्ट में सर्वाधिक व्यक्तिगत छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने वसीम अकरम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 1996 में जिंबाब्वे के खिलाफ 12 छक्के मारे थे।
ALSO READ: रविचंद्रन अश्विन ने लिए सबसे तेज 350 विकेट, मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी
भारत के शीर्ष आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी रविवार को अपने 66वें टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट हासिल करने के श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के रिकॉर्ड की बराबरी की।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख