1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India defeats Pakistan in the Champions Trophy Semifinal

Champions Trophy में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर भारत फाइनल में पहुंचा

भारत दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर फाइनल में

India
INDvsPAKभारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर श्रीलंका में चल रही दिव्यांग चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।लगातार चार जीत के साथ भारत अंकतालिका में शीर्ष पर है।पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 138 रन बनाये। भारत के लिये जितेंद्र वीएन ने चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि नरेंद्र मंगौर और सन्नी को एक एक विकेट मिला।

पाकिस्तान के लिये सैफुल्लाह ने 51 गेंद में 58 रन बनाये।भारत के लिये राजेश कुमार ने 52 गेंद में दस चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 74 रन बनाये । भारत ने सिर्फ 18 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बना लिये।भारत को अब शनिवार को इंग्लैंड से खेलना है। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
रिंकू सिंह की सगाई हुई इस समाजवादी पार्टी की सांसद से