dharma sangrah
✕

चौथा टेस्ट: 3 विकेट गिरने पर कोहली ने रहाणे से पहले जड़ेजा को बुलाया (वीडियो)

Updated: गुरुवार, 2 सितम्बर 2021 (18:27 IST)
लंदन: क्रिस वोक्स की वापसी से मजबूत हुए इंग्लैंड के तेज आक्रमण ने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी के शीर्षक्रम की नींव हिला दी और चौथे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन लंच तक भारत ने तीन विकेट 54 रन पर गंवा दिये।

हेडिंग्ले के लीड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में भी भारत का स्कोर लगभग यही था पर आज भारत ने एक विकेट कम गंवाया।अच्छी शुरूआत के बाद सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (11) और केएल राहुल (17) तेज गेंदबाजों को अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं चेतेश्वर पुजारा (4) को जेम्स एंडरसन ने बेहद खूबसूरत गेंद पर पवेलियन भेजा।

लंच के समय विराट कोहली 18 और रविंद्र जडेजा दो रन बनाकर खेल रहे थे । जडेजा को खराब फॉर्म में चल रहे अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत से ऊपर बल्लेबाजी के लिये भेजा गया।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने आसमान में छाये बादलों को देखते हुए टॉस जीतकर गेंदबाजी का सही फैसला लिया।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख