kalsarpa dosh calculator
✕

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुई टी20 सीरीज पर विराट कोहली की प्रतिक्रिया

Updated: रविवार, 25 नवंबर 2018 (19:55 IST)
सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने रविवार को यहां कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में कैसे खेले, 1-1 से ड्रॉ श्रृंखला इसकी सही तस्वीर पेश करती है। भारत ने तीसरा और अंतिम मैच छह विकेट से जीतकर श्रृंखला बराबर कराई। ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीता जबकि दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 
 
 
कोहली ने मैच के बाद कहा, श्रृंखला का बराबर होना दोनों टीमें कैसे खेली इसकी सही तस्वीर पेश करती है।
भारतीय कप्तान ने अपने गेंदबाजों की प्रदर्शन की तारीफ की, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत के बावजूद छह विकेट पर 164 रन ही बनाने दिए। 
 
उन्होंने कहा, कुल मिलाकर कौशल के लिहाज से हम आज ऑस्ट्रेलिया से बेहतर रहे। गेंदबाजी में आज हम अधिक पेशेवर रहे। मुझे लगता है कि इस विकेट पर 180 का स्कोर बन सकता था। 
 
कोहली ने कहा, जब हमारे सलामी बल्लेबाज लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। रोहित शर्मा और शिखर धवन जब अपनी भूमिका निभाते हैं तो चीजें आसान बन जाती हैं। 
ऑस्ट्रेलियाई टी20 कप्तान आरोन फिंच ने कहा, भारत ने पावर-प्ले में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। जब स्कोर एक विकेट पर 67 हो तो फिर वापसी करना मुश्किल होता है। हमने जिस तरह से चुनौती पेश की, वह बेहतरीन था। रोहित और धवन पूरी तरह से अलग शैली के बल्लेबाज है जिससे गेंदबाजों के लिये मुश्किल होती है। इसलिए वह इतनी अच्छी सलामी जोड़ी है।
 
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 'मैन ऑफ द सीरीज' और 4 विकेट लेने वाले क्रुणाल पंड्या को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। धवन ने कहा, एक बल्लेबाज को रन बनाने पर अच्छा लगता है। यह अच्छा है कि हम श्रृंखला बराबर करने में सफल रहे।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख