dharma sangrah
✕

भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 मैच पर बारिश का साया

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (17:29 IST)
रांची। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें टी-20 सीरीज के पहले मैच के लिए भले ही कमर कस चुकी हों, लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घरेलू शहर रांची में होने वाले डे-नाइट मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। 
                
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में भी शनिवार को राजधानी रांची में बारिश की संभावना जताई है। बारिश के कारण टीम इंडिया गुरुवार और शुक्रवार को प्रैक्टिस नहीं कर पाई। हालांकि टीम ने आज इंडोर प्रैक्टिस की। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कल मैदान पर भी प्रैक्टिस की थी। 
                
झारखंड क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अजयनाथ शाहदेव ने कहा कि बारिश से पिच को बचाने के लिए के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मैदान से पानी निकालने की पूरी व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि पिच को उम्दा कवर से ढंककर रखा गया है और पूरी कोशिश होगी कि राजधानीवासी मैच का लुत्फ उठा सकें। 
 
वर्षा की संभावना को देखते हुए आज दोपहर से ही मैदान को पूरी तरह ढंककर रखा गया है। इस बीच शनिवार को होने वाले मैच को लेकर रांची के क्रिकेटप्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह है। मैच के सभी टिकट समय से पूर्व ही बिक चुके हैं। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख