dharma sangrah
✕

भारत ऑस्ट्रेलिया टी 20 क्रिकेट मैच, BCCI ने बदला मुकाबले का स्थान

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (19:27 IST)
बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फरवरी के अंत में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली ट्वंटी-20 सीरीज के पहले और दूसरे मैचों के स्थान में परिवर्तन किया है।
 
 
BCCI ने बेंगलुरु में 20 से 24 फरवरी तक होने वाले एयरो इंडिया शो के कारण पहले 2 मैचों के स्थानों में अदला-बदली की है। अब भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला ट्वंटी-20 मैच 24 फरवरी को आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम में खेला जाएगा जबकि सीरीज का दूसरा मैच 27 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी मैदान में खेला जाएगा।
 
दरअसल, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) ने इस एयरो शो के कारण बीसीसीआई से कार्यक्रम में बदलाव की मांग की थी। इसके अलावा पुलिस ने भी इस दौरान सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। केएससीए की मांग पर बीसीसीआई ने कार्यक्रम में संशोधन किया है जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला मैच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम, तो दूसरा मैच 27 फरवरी को बेंगलुरु में खेला जाएगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख