dharma sangrah
✕

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का 15 करोड़ रुपए का बीमा

Updated: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (20:25 IST)
इंदौर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यहां खेले जाने वाले तीसरे एक दिवसीय मैच के बारिश में धुलने का मौसमी खतरा काफी हद तक कम हो गया। इस बीच मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने अलग-अलग जोखिम कवर के तहत इस मुकाबले का कुल 15 करोड़ रुपए का बीमा कराया है।
 
एमपीसीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोहित पंडित ने बताया कि हमने जोखिम की तीन अलग-अलग श्रेणियों के तहत भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का कुल 15 करोड़ रुपए का बीमा कराया है। पंडित ने हालांकि संबंधित बीमा कंपनी और बीमा योजनाओं के बदले एमपीसीए के भरे गए प्रीमियम की राशि का खुलासा नहीं किया।
 
उन्होंने यह जरूर बताया कि बीमा योजनाएं एक भी गेंद नहीं फेंके जा सकने के कारण 'मैच के पूरी तरह रद्द होने' और मुकाबले के दौरान किसी घटना या दुर्घटना से दर्शकों के हताहत होने के वित्तीय जोखिमों को कवर करती हैं। 
 
लौटता मॉनसून शहर में पखवाड़े भर से सक्रिय था और रुक-रुककर बारिश हो रही थी, लेकिन कल दोपहर के बाद बारिश का दौर थम गया। बादलों के छंटने के बाद आज दिनभर शहर में तेज धूप खिली रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने पूर्वानुमान के हवाले से बताया कि रविवार यहां होलकर स्टेडियम में होने वाला एक दिवसीय मैच बारिश के बड़े असर से काफी हद तक बचा रहेगा।  

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख