dharma sangrah
✕

इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश ने डाला खलल

Updated: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (17:21 IST)
लिंकन। इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए बीच शनिवार को दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल बारिश के कारण प्रभावित हुआ और बिना गेंद डाले ही दिन का खेल समाप्त हो गया। 
 
मैच के दूसरे दिन सुबह से ही बारिश हो रही थी जिससे मैच शुरु नहीं हो पाया और अंत में स्टंप्स तक बिना गेंद डाले दूसरे दिन का खेल समाप्त करना पड़ा। 
 
इससे पहले दूसरे गैर आधिकारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को न्यूजीलैंड ए की टीम ने ग्लेन फिलिप्स (65) के शानदार अर्द्धशतक से 5 विकेट पर 276 रन का सम्मानजनक स्कोर बना लिया था। 
 
न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। फिलिप्स ने 80 गेंदों पर 65 रन में 9 चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान एवं ओपनर हामिश रदरफोर्ड ने 79 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 40 रन, विल यंग ने 26 रन, रचिन रवींद्र ने 12 रन, और टिम सीफर्ट ने 30 रन बनाए। 
 
भारत ए की तरफ से मोहम्मद सिराज ने 58 रन पर 2 विकेट और आवेश खान ने 57 रन पर 2 विकेट लिए। शाहबाज नदीम को 54 रन पर एक विकेट मिला।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख