1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. India A-New Zealand A Test Match

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ए ने बनाए 5 विकेट पर 340 रन, टेस्‍ट मैच का पहला दिन

India A-New Zealand A Test Match
माउंट माउंगानुइ/ न्यूजीलैंड। युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ समेत चार बल्लेबाजों के अर्धशतक की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 340 रन बनाए। चार दिवसीय मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने पर पार्थिव पटेल 111 गेंद में 79 रन बनाकर खेल रहे थे।


इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक के साथ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले हनुमा विहारी ने 150 गेंद में 86 रन बनाए। वह दिन की आखिरी गेंद पर आउट हुए। विहारी ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए जबकि पटेल अब तक 10 चौके लगा चुके हैं। मयंक अग्रवाल ने 65 और शॉ ने 62 रन बनाए।

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत ए को शॉ और मुरली विजय ने अच्छी शुरुआत दी। मुरली विजय 28 रन बनाकर आउट हुए। शॉ ने अग्रवाल के साथ 50 रन की साझेदारी की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर थियो वान वोरकोम ने उन्हें आउट किया। विहारी और अग्रवाल ने तीसरे विकेट के लिए 73 रन जोड़े। अग्रवाल को मध्यम तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर ने बोल्ड किया।

शॉ ने 88 गेंद की पारी में छह चौके और एक छक्का लगाया, जबकि अग्रवाल ने 10 चौके और दो छक्के जड़े। कप्तान अजिंक्य रहाणे 12 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन विहारी और पटेल ने पांचवें विकेट के लिए 138 रन जोड़े।
अगला लेख
IPL 2019 : राजस्थान में स्टीवन स्मिथ समेत 16 खिलाड़ी बरकरार