Hanuman Chalisa
✕

भारत 'ए' ने वेस्टइंडीज 'ए' को 7 विकेट से हराकर टेस्ट श्रृंखला अपने नाम की

Updated: रविवार, 4 अगस्त 2019 (16:40 IST)
पोर्ट ऑफ स्पेन। अभिमन्यु ईश्वरन (नाबाद 59) और अनमोलप्रीत सिंह (नाबाद 51) की अर्द्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी के दम पर भारत 'ए' ने दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को यहां वेस्टइंडीज 'ए' के खिलाफ 7 विकेट की जीत दर्ज कर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। श्रृंखला का तीसरा और आखिरी मुकाबला 6 अगस्त से खेला जाएगा।
 
बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर चौथी पारी में जीत के लिए 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को प्रियांक पंचाल (121 गेंदों में 68 रन) और मयंक अग्रवाल (134 गेंदों में 81 रन) ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए दोनों की 150 रनों की साझेदारी को रेमंड रीफर (44 रन पर 1 विकेट) ने तोड़ा।
 
भारत 'ए' ने चौथे दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 185 रन से आगे से की जिसे जीत के लिए और 93 रनों की जरूरत थी। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज ईश्वरन और अनमोलप्रीत ने हालांकि इसके बाद टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। दूसरी पारी में 2 विकेट लेने वाले चेमार होल्डर वेस्टइंडीज 'ए' के सबसे सफल गेंदबाज रहे।
 
इससे पहले वेस्टइंडीज 'ए' के 318 रनों के जवाब में भारतीय टीम की पहली पारी में 190 रनों पर सिमट गई थी लेकिन ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के 5 विकेट की मदद से वेस्टइंडीज 'ए' की दूसरी पारी महज 149 रनों पर सिमट गई थी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख