शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC Womens Championships, India, T-20 Cricket, Mansi Joshi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (19:01 IST)

फिट मानसी ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की

फिट मानसी ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की - ICC Womens Championships, India, T-20 Cricket, Mansi Joshi
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मानसी जोशी ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की महिला वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की।
 
 
मानसी भारत के लिए अंतिम बार 2017 आईसीसी महिला विश्व कप में खेली थीं जिसके बाद घुटने की चोट के कारण उन्हें 1 साल से ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने हाल में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में वापसी की।
 
भारत आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 3 वनडे के अलावा 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। वनडे 11, 13 और 16 सितंबर को जबकि 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19, 21, 22, 24 और 25 सितंबर को खेले जाएंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
यो-यो टेस्ट के खिलाफ मेरे मन में कुछ नहीं : रायुडु