गुरुवार, 3 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. ICC Womens Championships, India, T-20 Cricket, Mansi Joshi
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (19:01 IST)

फिट मानसी ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम में वापसी की

ICC Womens Championships
नई दिल्ली। तेज गेंदबाज मानसी जोशी ने श्रीलंका के आगामी दौरे के लिए भारत की महिला वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी की।
 
 
मानसी भारत के लिए अंतिम बार 2017 आईसीसी महिला विश्व कप में खेली थीं जिसके बाद घुटने की चोट के कारण उन्हें 1 साल से ज्यादा समय तक खेल से बाहर रहना पड़ा। उन्होंने हाल में महिला चैलेंजर ट्रॉफी में वापसी की।
 
भारत आईसीसी महिला चैंपियनशिप में 3 वनडे के अलावा 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। वनडे 11, 13 और 16 सितंबर को जबकि 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 19, 21, 22, 24 और 25 सितंबर को खेले जाएंगे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
यो-यो टेस्ट के खिलाफ मेरे मन में कुछ नहीं : रायुडु