biodatamaker
✕

ICC U-19 विश्व कप फाइनल में 88 रन बनाकर यशस्वी बने स्टार खिलाड़ी

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (19:34 IST)
पौचेफस्ट्रूम। बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में शानदार 88 रन बनाने वाले भारत के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कहा कि उन्होंने इस टूर्नामेंट का वाकई काफी आनंद लिया है। 
 
भारत को बांग्लादेश के खिलाफ खिताबी मुकाबले में 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था लेकिन टूर्नामेंट में बेहतरीन करने वाले यशस्वी ने इस मुकाबले में भी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए 88 रन की पारी खेली थी। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। यशस्वी ने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए थे। 
 
यशस्वी ने कहा, मैंने इस टूर्नामेंट का वाकई आनंद लिया। मेरा इन विकेटों पर अच्छा अनुभव रहा। मैं अपने खेल को जानता हूं और आगे भी इस प्रदर्शन को बरकरार रखने के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। मुझे आगे भी ऐसे ही खेलना है और मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख