Daily Horoscope
✕

टी20 विश्व कप के लिए उचित समय का इंतजार करे आईसीसी : अकरम

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (13:22 IST)
कराची। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम दर्शकों के बिना टी20 विश्व कप के पक्ष में नहीं हैं और उनका मानना है कि कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के बाद आईसीसी को इस टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए उचित समय का इंतजार करना चाहिए। ऐसी अटकलें हैं कि कोरोना महामारी के कारण जारी यात्रा प्रतिबंधों के चलते ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर नवंबर में होने वाला टी20 विश्व कप स्थगित किया जा सकता है। 
 
अकरम ने ‘द न्यूज’ से कहा, ‘निजी तौर पर मुझे यह सही नहीं लगता। दर्शकों के बिना विश्व कप कैसे हो सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘विश्व कप का मतलब है खचाखच भरे स्टेडियम। दुनिया भर से दर्शक अपनी टीमों के समर्थन के लिए आते हैं। यह सब माहौल की बात है और दर्शकों के बिना क्या माहौल बनेगा।’ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 विश्व कप को लेकर 10 जून को फैसला लेगी।
 
अकरम ने कहा, ‘मेरा मानना है कि आईसीसी को सही समय का इंतजार करना चाहिए। एक बार इस महामारी पर काबू आ जाए और यात्रा की पाबंदियां हट जाए तो विश्व कप अच्छे से होगा।’ गेंद पर लार के इस्तेमाल पर रोक के मसले को लेकर उन्होंने कहा कि आईसीसी को इसका त्वरित समाधान निकालना होगा। उन्होंने कहा, ‘तेज गेंदबाजों को लार के इस्तेमाल पर रोक पसंद नहीं आएगी। पसीने से वह बात नहीं आ पाती। ज्यादा पसीने से गेंद गीली हो जाएगी। आईसीसी को इसका त्वरित समाधान निकालना होगा।’ (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख