biodatamaker
✕

वर्ल्ड कप से पहले ICC ने लिया बड़ा फैसला, इस तरह क्रिकेट से दूर करेंगे भ्रष्टाचार

Updated: मंगलवार, 14 मई 2019 (13:32 IST)
लंदन। वर्ल्ड कप से पहले ICC ने क्रिकेट से भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए एक बड़ा फैसला किया है। इसके तहत पहली बार आईसीसी विश्व कप में सभी 10 टीमों के पास भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रहेगा ताकि टूर्नामेंट को पाक साफ रखा जा सके। 45 दिनों तक चलने वाला क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई से शुरू होने जा रहा है।
 
डेली टेलिग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी हर टीम के साथ एक भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारी रखेगी जो अभ्यास मैचों से लेकर टूर्नामेंट के अंत तक साथ रहेगा। रिपोर्ट में कहा गया कि इससे पहले आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के अधिकारी हर वेन्यू पर तैनात रहते थे। इसके कारण टीमों को टूर्नामेंट के दौरान कई अधिकारियों से संपर्क करना पड़ता था। 
 
इसमें कहा गया है कि अब एक ही अधिकारी हर टीम के साथ अभ्यास मैच से टूर्नामेंट के अंत तक रहेगा और उसी होटल में ठहरेगा जहां टीमें ठहरेंगी। उनके साथ अभ्यास और मैचों के लिए भी जाएगा। यह विश्व कप को फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की आईसीसी की कवायद का हिस्सा है। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख