Hanuman Chalisa

ICC वनडे रैंकिंग में भारत दूसरे स्थान पर बरकरार, न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर पहुंचा

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (16:55 IST)
दुबई। भारत आईसीसी की नई एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बना हुआ है लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ 3-0 की जीत से न्यूजीलैंड फिर से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। 
 
आईसीसी की बुधवार को जारी वनडे रैंकिंग के अनुसार इंग्लैंड 126 अंकों के साथ पहले और भारत (122 अंक) दूसरे स्थान पर है। इन दोनों के बाद न्यूजीलैंड (112) का नंबर आता है। 
 
न्यूजीलैंड इससे पहले भारत से पांच मैचों की श्रृंखला 1-4 से गंवाने के कारण चौथे स्थान पर खिसक गया था। उसे बांग्लादेश के खिलाफ जीत से एक अंक मिला और अब वह दक्षिण अफ्रीका (111 अंक) को पीछे छोड़ने में सफल रहा। 
 
बांग्लादेश को तीन अंकों का नुकसान हुआ और उसके अब 90 अंक हैं लेकिन वह सातवें स्थान पर बना हुआ है। पाकिस्तान (102) और ऑस्ट्रेलिया (100) क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर हैं। 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख