Hanuman Chalisa

आईसीसी ने पाकिस्तान को दिया झटका..

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (16:54 IST)
दुबई। लाहौर में इंडिपेडेंस कप में विश्व एकादश टीम की सफल मेजबानी से संतुष्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को यहां कहा कि पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी किसी चमत्कारिक तरीके से नहीं हो सकती।
 
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड रिचर्डसन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि  पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी रातोंरात नहीं होने वाली, इसमें समय लगेगा। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) फाइनल उस दिशा में पहला कदम था और विश्व एकादश का दौरा दूसरा। 
 
उन्होंने कहा कि हमने यह दिखा दिया कि यहां एक शहर में टी-20 प्रारूप के मैच का आयोजन किया जा सकता है। अब अगला कदम लेना होगा, जिसमें एक से ज्यादा शहरों में टूर्नामेंट कराना शामिल है। अगला कदम यह भी हो सकता है कि आईसीसी का कोई पूर्ण सदस्य देश पाकिस्तान का दौरा करे। उन्होंने कहा कि विश्व एकादश के दौरे से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों का भी पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने को लेकर भरोसा बढ़ेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख