manglik dosh calculator
✕

ICC ने सनी ढिल्लों पर 6 साल का प्रतिबंध लगाया

Written By WD Sports Desk
Updated: मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 (17:48 IST)
ICC bans Sunny Dhillon :  अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अबुधाबी टी10 (Abu Dhabi T10 Cricket League) लीग में एक फ्रेंचाइजी के पूर्व सहायक कोच सनी ढिल्लों को मैच फिक्स करने के प्रयास के लिए मंगलवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से छह साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।
 
ढिल्लों पर पिछले साल आरोप लगाया गया था। उनका प्रतिबंध 13 सितंबर 2023 से लागू माना जाएगा जब उन्हें अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था।

<

Former assistant coach of a Abu Dhabi T10 Cricket League franchise has been banned for breaching the Anti-Corruption Code.https://t.co/Qk7FeoTkkN

— ICC (@ICC) December 10, 2024 >
आईसीसी ने बयान में कहा, ‘‘सनी ढिल्लों को अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ECB) की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है और उन्हें सभी तरह की क्रिकेट से 6 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।’’
 
एक फ्रेंचाइजी टीम के पूर्व सहायक कोच ढिल्लों उन आठ लोगों में शामिल थे जिन पर पिछले साल भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। आरोप 2021 में अबुधाबी टी10 क्रिकेट लीग और टूर्नामेंट के दौरान मैचों के नतीजे को प्रभावित करने के कथित प्रयासों से संबंधित हैं।  (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख