शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Harbhajan celebrated wifes birthday with team India
Written By
Last Modified: नागपुर , रविवार, 13 मार्च 2016 (16:09 IST)

भज्जी ने टीम इंडिया के साथ मनाया पत्नी का जन्मदिन

Harbhajan Singh
नागपुर। भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा ने रविवार को अपना 32वां जन्मदिन टीम इंडिया के साथ मनाया।
 
पिछले वर्ष अक्टूबर में गीता के साथ सात फेरे लेने वाले हरभजन ने जन्मदिन समारोह की तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा- 'मेरी प्रिय पत्नी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। मुझे आपके चेहरे पर और भी केक लगाना चाहिए था।'
 
गीता ने हरभजन के अलावा टीम के निदेशक रवि शास्त्री, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, शिखर धवन और अन्य सभी खिलाड़‍ियों की उपस्थिति में केक काटा। 
 
टीम इंडिया ट्‍वंटी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 15 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ करने वाली है। गीता इस विश्व कप अभियान के दौरान टीम के साथ घूम रही हैं और इसी बीच उन्हें अपना 32वां जन्मदिन टीम इंडिया के साथ मनाने का मौका मिल गया। (वार्ता) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर