Daily Horoscope
✕

ग्लेन मैक्सवेल से कन्नी काटकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया कॉंट्रेक्ट से बाहर

Written By WD Sports Desk
Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2026 (16:55 IST)
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को खराब फॉर्म का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उनको क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुबंध से बाहर का रास्ता दिखा दिया। एकदिवसीय से संन्यास लेने वाले ग्लेन मैक्सवेल पिछले 2 T-20I विश्वकप में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इस कदम से आगामी टी-20 सीरीज में उनका चयन मुश्किल हो जाता है। मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में भी उन्होंने खुद को पंजीकृत नहीं कराया था। इसका मतलब यह है कि उनके हाथ में अब सिर्फ बिग बैश ही बचा हुआ है।

IPL 2026 की नीलामी से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) ने मैक्सवेल को रिलीज़ कर दिया था। IPL 2025 में मैक्सवेल ने सात मैचों की छह पारियों में मात्र 48 रन बनाए थे, जिसमें 30 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर था। इसके साथ ही 8.46 की इकॉनमी से रन ख़र्च करते हुए मैक्सवेल ने चार विकेट हासिल किए थे। हालांकि सीज़न के बीच में उन्हें फ़िंगर इंजरी हुई जिसके चलते उनकी जगह पर PBKS ने मिचेल ओवेन को दल में शामिल किया था।

भारत में होने वाले टी-20 अंतरराष्ट्रीय विश्वकप के लिए उनको सिर्फ 2 कारण से टीम में लिया गया था। भारतीय पिच पर उनकी ऑफस्पिन गेंदबाजी  और उनके भारत में आए 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक जो टीम इंडिया के खिलाफ आए थे। लेकिन टीम सुपर 8 में भी नहीं पहुंच पाई और श्रीलंका से ही ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई। इसका एक बड़ा कारण मैक्सवेल बने।

जेवियर बार्टलेट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, ब्रेंडन डॉगेट, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर, एडम ज़म्पा।
<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख