• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Gambhir furious at the mention of Dhoni's six in the final of World Cup 2011
Written By
Last Modified: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (17:02 IST)

ICC विश्वकप 2011 के फाइनल में धोनी के छक्के के जिक्र पर भड़के गंभीर

Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। आईसीसी विश्वकप 2011 के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी के ऐतिहासिक छक्के के जिक्र पर टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर भड़क गए हैं और उनका कहना है कि यह विश्व कप पूरे टीम सहयोग से जीता गया था।
 
भारत ने 9 वर्ष पहले आज ही के दिन श्रीलंका को मुंबई में हराकर 28 वर्ष का सूखा खत्म कर खिताब जीता था। धोनी ने नुवान कुलशेखरा की गेंद पर हेलीकाप्टर छक्का जड़कर भारत को जीत दिलाई थी और इस विजयी छक्के को आज भी याद किया जाता है।
 
क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन ने ट्वीट कर कहा कि आज ही के दिन एक शॉट ने भारत के लोगों को जश्न मनाने का मौका दिया था।

इस पर गंभीर ने तल्ख अंदाज में ट्वीट कर कहा, 'आपको याद दिला दूं कि 2011 विश्वकप का खिताब भारत, भारतीय टीम औऱ सहायक स्टाफ ने मिलकर जीता था। वक्त आ गया है कि आप एक छक्के से अपना लगाव कम कर लें।
ये भी पढ़ें
हॉकी के मैदान को छोड़कर रशेल लिंच बनी नर्स