गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Flood light goes off during India south africa T20I in Guwahati
Written By
Last Updated : रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (21:33 IST)

भारत दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच आई दूसरी अड़चन, फ्लड लाइट हुई बंद

भारत दक्षिण अफ्रीका मैच के बीच आई दूसरी अड़चन, फ्लड लाइट हुई बंद - Flood light goes off during India south africa T20I in Guwahati
गुवाहाटी में खेला जा रहा भारत दक्षिण अफ्रीका मैच में अब दूसरी अड़चन आ गई है। पहली पारी में सांप के कारण तो दूसरी पारी में फ्लड लाइट जाने के कारण खेल को रोका गया। हालांकि इस बार काफी देर के लिए खेल प्रभावित रहा। यह वाक्या तब हुआ जब 2 ओवर बाद दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 5 रनों पर अपने 2 विकेट गंवा बैठा।इस कारण करीब 18 मिनट तक खेल को रोकना पड़ा।
इससे पहले भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में रविवार को यहां पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 237 रन बनाये।

भारत के लिए सूर्यकुमार यादव (61), लोकेश राहुल (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली जबकि विराट कोहली ने नाबाद 49 रन बनाये।दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट लिये।
ये भी पढ़ें
सूर्यकुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिखाया 360 डिग्री का जलवा, 22 गेंदो में जड़े 61 रन