सोमवार, 28 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Female, football world cup football, Brazil, France
Written By
Last Modified: बुधवार, 10 जून 2015 (16:26 IST)

ब्राजील और फ्रांस ने आसान जीत दर्ज की

Female
मांट्रियल। स्टार स्ट्राइकर मार्टा के रिकॉर्ड 15वें विश्व कप गोल की मदद से ब्राजील ने महिला विश्व कप फुटबॉल में दक्षिण कोरिया को 2-0 से हराया जबकि फ्रांस ने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी  इंग्लैंड को 1-0 से मात दी।

मार्टा ने ग्रुप ई के मुकाबले में दूसरे हाफ में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया। अब वे जर्मनी की बर्जिट  प्रिंज को पछाड़कर महिला विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बन गईं।  ब्राजील के लिए दूसरा गोल 37 बरस की फोरमिगा ने किया।

ब्राजील ग्रुप ई में शीर्ष पर है। स्पेन और कोस्टारिका ने 1-1 से ड्रॉ खेला। ब्राजील को अगला मैच  स्पेन से खेलना है जबकि दक्षिण कोरिया का सामना कोस्टारिका से होगा।

ग्रुप एफ में फ्रांस ने यूजीनी ली सोमेर के गोल की मदद से इंग्लैंड को हराया। इस ग्रुप में मैक्सिको  और कोलंबिया ने 1-1 से ड्रॉ खेला। (भाषा)