sundarkand
✕

डु प्लेसिस और हेंड्रिक्स ने पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई

Updated: शनिवार, 2 फ़रवरी 2019 (12:06 IST)
केपटाउन। फाफ डु प्लेसिस और रीजा हेंड्रिक्स की रिकॉर्ड साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच जीतकर टी-20 मैचों में पाकिस्तान के विजय अभियान पर रोक लगाई। 

 
दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर छह विकेट पर 192 रन बनाए और बाद में रोमांचक मुकाबला छह रन से जीता। 
 
पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 186 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने सीधे थ्रो पर दो रन आउट किए और रिकॉर्ड चार कैच लपके। 
 
मिलर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डु प्लेसिस ने 45 गेंद में 78 रन बनाए और हेंड्रिक्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 गेंद में 131 रन की साझेदारी की। हेंड्रिक्स ने 41 गेंद में 74 रन बनाए। 
 
दक्षिण अफ्रीका ने पारी की आखिरी 28 गेंद में 35 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और फखर जमान पहले ही ओवर में आउट हो गए। बाबर आजम (38) और हुसैन तलत (40) ने दूसरे विकेट के लिए 61 गेंद में 81 रन की साझेदारी की। तहत को शम्सी ने पैंवेलियन भेजा जबकि अगले ओवर में मिलर ने बाबर को रन आउट किया। शोएब मलिक ने 31 गेंद में 49 रन बनाए लेकिन आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हो गए।
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख