Daily Horoscope
✕

इंग्लैंड ने 5 खिलाड़ियों को जैव सुरक्षित वातावरण से रिलीज किया

Updated: शनिवार, 25 जुलाई 2020 (14:27 IST)
मैनचेस्टर। इंग्लैंड ने अपने 5 खिलाड़ियों को जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से रिलीज कर दिया है क्योंकि वे वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे तीसरे और अंतिम टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुने गए। 5 खिलाड़ियों में से बल्लेबाज जो डेनली आयरलैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला से पहले ट्रेनिंग करने वाले सफेद गेंद के ग्रुप के साथ जुड़ जाएंगे। 
 
इंग्लैंड एंव वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने कहा कि चार अन्य - डैन लारेंस, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन - अपने काउंटी लौट गए हैं। 34 साल के डेनली ने श्रृंखला का पहला टेस्ट खेला था लेकिन जो रूट के पितृत्व अवकाश से लौटने के बाद टीम से बाहर हो गए। 
 
ईसीबी ने कहा, ‘डेनली रॉयल लंदन वनडे सीरीज से पहले सोमवार से एजिस बाउल में इंग्लैंड शिविर से जुड़ेंगे जबकि चार अन्य खिलाड़ी इंग्लिश घरेलू सत्र के शुरू होने की तैयारियों के लिए अपनी काउंटी के लिए उपलब्ध होंगे जो एक अगस्त से बॉब विलिस ट्रॉफी के साथ शुरू होगा।’ इंग्लैंड को 30 जुलाई से आयरलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की श्रृंखला खेलनी है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख