Daily Horoscope
✕

सौरभ की शानदार गेंदबाजी, इंडिया ब्ल्यू को बढ़त

Updated: शनिवार, 1 सितम्बर 2018 (00:49 IST)
डिंडीगुल (तमिलनाडु)। उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार के 5 विकेट की मदद से इंडिया ब्ल्यू ने इंडिया ग्रीन के खिलाफ दुलीप ट्रॉफी लीग मैच के तीसरे दिन आज यहां 83 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।


इंडिया ग्रीन ने चार विकेट पर 151 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उसकी टीम आखिर में 257 रन ही बना पाई। उसकी तरफ से कप्तान पार्थिव पटेल (80) और सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा (80) ही टिककर खेल पाए।

इंडिया ब्ल्यू की तरफ से सौरभ ने 98 रन देकर 5 और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने 16 रन देकर चार विकेट लिए। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंडिया ब्ल्यू ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 104 रन की हो गई है।

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख