Daily Horoscope
✕

दुलीप ट्रॉफी : इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को 157 पर समेटा

Updated: शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (23:12 IST)
लखनऊ। ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम (46 रन पर पांच विकेट) और लेग स्पिनर कर्ण शर्मा (39 रन पर चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंडिया रेड ने इंडिया ग्रीन को दुलीप ट्रॉफी मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 157 रन पर ढेर कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। 
              
इंडिया रेड को इस तरह पहली पारी में 166 रन की बढ़त हासिल हुई। इंडिया रेड ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे। इंडिया रेड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट खोकर 19 रन बना लिए और उसकी कुल बढ़त 185 रन की हो गई है। 
               
इससे पहले इंडिया रेड ने पांच विकेट पर 232 रन से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पहली पारी 323 रन पर समाप्त हुई। कप्तान दिनेश कार्तिक ने 15 से आगे खेलते हुए 102 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 50 रन बनाए। 
 
कृष्णप्प्पा गौतम ने 10 रन से आगे खेलते हुए 22 रन का योगदान दिया। कर्ण शर्मा ने 12 रन बनाए। मुरली विजय ने 46 रन पर तीन विकेट लिए जबकि करुण नायर और मोहम्मद सिराज को दो-दो विकेट मिले। 
            
इंडिया ग्रीन की पहली पारी 49.5 ओवर में 157 रन पर सिमट गई। प्रशांत चोपड़ा ने सर्वाधिक 65 रन और नायर ने 37 रन बनाए। कप्तान पार्थिव पटेल ने 17 रन का योगदान दिया। इन तीन बल्लेबाजों को छोड़कर अन्य कोई दहाई के आंकड़े में नहीं पहुंच पाया। चोट से उबरकर इस मैच में उतरे भारतीय ओपनर मुरली विजय मात्र चार रन ही बना सके। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख