शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Dubai is a home away from home as far as Pakistan cricket team is concerned
Written By
Last Modified: रविवार, 28 अगस्त 2022 (16:05 IST)

टीम इंडिया लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर लेगी लोहा, भारतीय दर्शक होंगे कम

टीम इंडिया लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर लेगी लोहा, भारतीय दर्शक होंगे कम - Dubai is a home away from home as far as Pakistan cricket team is concerned
एशिया कप में भारतीय टीम लगभग पाकिस्तान के घरेलू मैदान पर ही पाकिस्तान टीम से आर पार होगी। दुबई स्पोर्ट्स क्लब के इस मैदान पर आखिरी बार भारत ने पाकिस्तान के सामने 10 विकेटों से घुटने टेक दिए थे।

दुबई पाकिस्तान का लगभग एक घरेलू मैदान रहा है। वह इस कारण क्योंकि साल 2007 में श्रीलंका के पाकिस्तान दौरे के बाद पाकिस्तान में खेलना किसी भी देश को पसंद नहीं था। इस कारण दूसरे देशों को जब पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंध स्थापित करने होते थे तो संयुक्त अरब अमीरात ही पाकिस्तान का दूसरा घर बना।  

गौरतलब है कि पाकिस्तानी आवाम संयुक्त अरब अमीरात में अच्छी खासी तादाद में मौजूद है। यही कारण है कि जब भारत आखिरी वक्त पाकिस्तान के साथ टी-20 विश्वकप में भिड़ा था तो पाकिस्तान के फैंस दर्शक दीर्घा में ज्यादा थे।

वहीं अगर भारत पाकिस्तान किसी भी दूसरे देश या महाद्वीप में भिड़े तो भारत के दर्शक हमेशा पाकिस्तानी दर्शकों से ज्यादा रहते हैं। इंग्लैंड में हुए चैंपियन्स ट्रॉफी और विश्वकप में इंग्लैंड के मैदानों पर यह देखा गया था।

इसके अलावा सिर्फ बांग्लादेश में हुए एशिया कप में भारत पाक मैच के दौरान पाकिस्तानी दर्शक ज्यादा देखे गए थे वहीं श्रीलंका की मेजबानी में हुए  एशिया कप में भारतीय दर्शकों की ज्यादा तादाद थी।
ये भी पढ़ें
Vada Pav Supremacy! पाकिस्तान पर जीत से ज्यादा इस बड़े लक्ष्य पर है रोहित शर्मा का ध्यान (Video)