Daily Horoscope
✕

दिनेश चांदीमल हुए चोटिल, श्रृंखला से बाहर

Updated: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 (00:02 IST)
कोलंबो। लंका के प्रमुख बल्लेबाज दिनेश चांदीमल अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर के चलते भारत के खिलाफ मौजूदा पांच वनडे मैचों की सीरीज के बचे हुए दो मैचों से बाहर हो गए हैं।
            
चांदीमल को पल्लेकेल में हुए तीसरे वनडे में बल्लेबाजी करते समय दांए हाथ के अंगूठे पर गेंद लग गई थी। वे उस समय 25 के निजी स्कोर पर थे और तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या की एक बाउंसर उनके ग्लब्स से लगी। हालांकि चांदीमल को चोट की गंभीरता का अंदाजा नहीं था और उन्होंने उसके बाद भी खेलना जारी रखा और 71 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुए थे।
            
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा, चांदीमल को अंगूठे में हेयरलाइन फ्रेक्चर हैं और वे अब विशेषज्ञ से इस बारे में सलाह करेंगे। वे अब सीरीज के बचे दोनों मैचों से बाहर रहेंगे।
          
उल्लेखनीय है कि अपनी मेजबानी में पहले टेस्ट सीरीज और अब वनडे में 0-3 के निर्णायक अंतर से पीछे चल रही श्रीलंका टीम के लिए मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं और खिलाड़ियों की चोट का सिलसिला जारी है। 
 
असेला गुणारत्ने और नुवान प्रदीप के अलावा स्टार स्पिनर रंगना हेरात पहले ही चोटिल हैं और अब वनडे सीरीज के दौरान दानुष्का गुणातिलका और चांडीमल चोटिल होकर बाहर हो गए हैं। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख