sundarkand
✕

धोनी को इसलिए खेलना चाहिए वर्ल्ड कप, कोहली से भी बेहतर है उनका रिकॉर्ड

Updated: शुक्रवार, 18 जनवरी 2019 (17:42 IST)
मेलबर्न। टीम इंडिया ने महेंद्रसिंह धोनी की तीन बेहतरीन पारियों की मदद से ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीत ली। मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से मैच जीतने के बाद दुनिया के इस सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर को मैन ऑफ द सीरीज का चुन लिया गया।
 
इस ऐतिहासिक जीत के हीरो महेंद्रसिंह धोनी ही है और सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में ट्‍वीट्‍स की बाढ़ आ गई। यहां तक कि रन चेज करने के मामले में उन्हें कोहली से भी बेहतर बल्लेबाज करार दिया गया। धोनी के इस प्रदर्शन से न सिर्फ आलोचकों के मुंह बंद हो गए हैं, बल्कि अब उनके समर्थक भी एक सुर में बोलने लगे हैं कि 'कैप्टन कूल' को 2019 में विश्वकप टीम का हिस्सा होना ही चाहिए। 
 
 
 
ट्विटर पर आए कमेंट्स में धोनी की आज की पारी से खुश उनके समर्थकों ने कहा कि दुनिया के इस सबसे अच्छे मैच फिनिशर ने अपने खेल से बता दिया कि उन्हें 2019 के वर्ल्ड कप में क्यों खेलना चाहिए। 
 
राहुल मेढ़तवाल ने भी धोनी के समर्थन में ट्वीट करते हुए कहा कि 'तुम हालातों की भट्टी में जब-जब भी मुझे झोंकोगे... तब तपकर सोना बनूंगा मैं, तुम कब तक रोकोगे मुझे।
 
मैन ऑफ द सीरीज चुने गए धोनी ने भी मैच के बाद कहा कि मैं किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम को मेरी आवश्यकता है। मैं 14 साल छह नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद यह नहीं कह सकता कि मैं इस क्रम पर नहीं खेल सकता। धोनी ने इस सीरीज में 3 मैचों में अर्धशतक बनाकर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया। वे अब तक ऑस्ट्रेलिया में 8 अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन चुके हैं।
चित्र सौजन्य : ट्विटर 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख