biodatamaker
✕

मध्यप्रदेश के कप्तान देवेंद्र बुंदेला 1 रन से शतक चूके

Updated: शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017 (22:29 IST)
इंदौर। कप्तान देवेंद्र बुंदेला एक रन से शतक से चूक गए लेकिन उनकी और शुभम शर्मा की बड़ी शतकीय साझेदारी से मध्य प्रदेश ने बड़ौदा के खिलाफ बेहद खराब शुरुआत से उबरते हुए रणजी ट्रॉफी ग्रुप 'सी' मैच के पहले दिन आज यहां पांच विकेट पर 268 रन बनाए।
 
होलकर स्टेडियम में बड़ौदा कप्तान इरफान पठान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 69 रन तक मध्यप्रदेश के चार बल्लेबाजों को पैवेलियन भेज दिया था लेकिन बुंदेला (99) और शुभम (नाबाद 88) ने पांचवें विकेट के लिए 199 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।
 
बुंदेला ने दिन की अंतिम गेंद पर आउट होने से पहले 229 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का मारा। शुभम ने अब तक 204 गेंद की अपनी पारी के नौ चौके जड़े हैं।
 
बड़ौदा की ओर से अतीत सेठ ने 51 रन देकर दो विकेट चटकाए जबकि इरफान पठान, बाबाशफी पठान और लुकमान मेरिवाला ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख