शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Delhi Capitals-Gujarat Giants Women's Premier League Cricket Match
Written By
Last Modified: रविवार, 12 मार्च 2023 (00:37 IST)

WPL 2023 : दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को 10 विकेट से रौंदा, शेफाली वर्मा ने मचाया कोहराम

Women's Premier League 2023
नवी मुंबई। दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) मैच में शनिवार को यहां गुजरात जायंट्स पर 77 गेंद बाकी रहते 10 विकेट की प्रभावशाली जीत दर्ज की।दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 76 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान मैग लैनिंग ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

गुजरात को 9 विकेट पर 105 रन पर रोकने के बाद दिल्ली ने महज 7.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के लक्ष्य को हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए शेफाली वर्मा ने 28 गेंद में नाबाद 76 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने इस दौरान 10 चौके और 5 छक्के लगाए। कप्तान मैग लैनिंग ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया।

शेफाली ने महज 28 गेंदों में 10 चौके और 5 छक्के ठोककर 271 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 78 रन कूट डाले। दूसरे छोर से कप्तान मैग लैनिंग ने उनका बखूबी साथ दिया। लैनिंग ने 15 गेंदों में 3 चौके ठोककर नाबाद 21 रन जड़े। (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
श्रेयस अय्यर की कमर में दर्द, स्कैन के लिए ले जाया गया