Hanuman Chalisa
✕

रोहित शर्मा के बाद इस दिग्गज क्रिकेटर के यहां से आई खुशखबर, बनेंगे तीसरे बच्चे के पिता

Updated: मंगलवार, 1 जनवरी 2019 (10:10 IST)
सिडनी। भारतीय स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर भी पिता बनने वाले हैं। प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर डेविड वार्नर की पत्नी ने खुलासा किया है कि वह गर्भवती हैं। इससे पहले साल के शुरू में वार्नर के गेंद से छेड़छाड़ के मामले में फंसने के बाद उनका गर्भपात हो गया था।
 
कैंडाइस वार्नर ने सोमवार की शाम को ट्विटर पर यह घोषणा की और इस तरह से परेशानियों से भरे 2018 का अंत सुखद समाचार से किया। उन्होंने कहा कि हम उन सभी के आभारी हैं जिन्होंने इस वर्ष हमारे प्रति प्यार और सहयोग बनाये रखा। हम बेहद खुशी के साथ यह खबर आप तक साझा करना चाहते हैं कि वर्ष 2019 में चार सदस्यों के हमारे परिवार में पांचवां सदस्य आएगा। इस दंपति के अभी दो बच्चे इवी माइ और इंडी राइ हैं। 
 
कैंडाइस वार्नर ने मई में खुलासा किया था कि उनके पति पर एक साल का प्रतिबंध लगने और सिडनी में उनके संवाददाता सम्मेलन के एक सप्ताह बाद उनका गर्भपात हो गया था। 
 
वार्नर तथा पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में एक साल का जबकि कैमरन बैनक्राफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख